विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका की इस कंपनी पर मुकदमा ठोका,उत्पाद से फैल रहा कैंसर

कैलिफोर्निया के एक कैंसर पीड़ित ने अपनी बीमारी के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दायर किया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 2:01 PM IST
montesa
अमरीका की इस कंपनी पर मुकदमा ठोका,उत्पाद से फैल रहा कैंसर

सैन फ्रांसिस्को। अमरीकी कंपनी मोनसेंटों के उत्पादों से कैंसर होने के खतरे को लेकर कानूनी विवाद छिड़ गया है। कैलिफोर्निया के एक कैंसर पीड़ित ने अपनी बीमारी के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दायर किया है। उसका दावा है कि खेती में खरपतवार को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोनसेंटो के उत्पाद के कारण उसे कैंसर हो गया। इस उत्पाद में मुख्य रूप से ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे कई विशेषज्ञ कैंसर का कारण मानते हैं।

राउंडअप उत्पाद के संपर्क में आने से कैंसर

अमरीकी मीडिया के अनुसार, 46 वर्षीय ड्वेन जॉनसन के वकील टिमोथी लिटजेंबर्ग के अनुसार उनके मुवक्विल को राउंडअप उत्पाद के संपर्क में आने के बाद से कैंसर हो गया। उनके दो बच्चे हैं। वह साल 2012 से सैन फ्रांसिस्को के पास एक स्कूल में राउंडअप का इस्तेमाल कर रहे थे। वह स्कूल में बतौर ग्राउंडकीपर कार्यरत थे। राउंडअप का अमेरिका में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। उनके केस की सुनवाई को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। दरअसल,वह कुछ महीनों के ही मेहमान हैं।

मोनसेंटो के खिलाफ हजारों मुकदमे

वकील टिमोथी ने बताया मोनसेंटो के खिलाफ अमेरिकी अदालतों में हजारों मुकदमे चल रहे हैं। वह इस तरह के सैकड़ों मुकदमों में पीड़ितों की पैरवी कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों का दावा है कि वे भी उसके उत्पाद में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ ग्लाइफोसेट से पीड़ित हैं।

आरोपों को गलत बताया

डब्ल्यूएचओ की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने ग्लाइफोसेट को ऐसे पदार्थों की सूची में रखा है जिनसे कैंसर होने की आशंका रहती है। ग्लाइफोसेट का दुनियाभर में व्यापक इस्तेमाल होता है। मगर मोनसेंटो ने इन आरोपों को गलत बताया है। कंपनी का दावा है कि अमेरिका की पर्यावरण रक्षा एजेंसी और 800 से ज्यादा वैज्ञानिक एक अध्ययन में इस नतीजे पर पहुंचे कि ग्लाइफोसेट सुरक्षित है।

Published on: