12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन कंपनियों ने 10 हजार निवेशकों से की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी

धोखाखड़ी करने वाले तीन डायरेक्टर पुलिस हिरात में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 22 Jun 2018, 1:29 PM IST

pokland machine Seized with sand stock

रेत खदान पर दबिश, रेत भंडार के साथ मशीन जब्त

इटारसी. जीएन डेरी और जीएन गोल्ड चिटफंड कंपनी के तीन डायरेक्टरों को इटारसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनको गुरुवार को इटारसी कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर दे दिया गया। इटारसी थाने में जीएन डेयरी और जीएन गोल्ड कंपनी के डायरेक्टर सतनाम रंधावा, बलजीत शर्मा और डीके बजाज के खिलाफ निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस ने गुरुवार को इन तीनों डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर एसीजेएम संदीप पाटिल की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 23 जून तक रिमांड पर दे दिया है। आरोपी इसके पहले देवास जेल में बंद थे।

यह है मामला- चिटफंड कंपनियों के 121 निवेशकों ने प्रारंभिक रूप से सक्षम प्राधिकारी कलेक्टर के समक्ष दावा पेश किया था। निवेशकों की पॉलिसी वेरीफिकेशन के बाद 10 हजार 574 निवेशक सामने आए थे जिन्हें ठगा गया था। इन निवेशकों ने 18 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का निवेश किया था। सुनवाई के बाद कलेक्टर कार्यालय ने निवेशकों के लिए 25 करोड़ की राशि एवं उस पर 12 प्रतिशत ब्याज राशि देने का दावा स्वीकार किया था।
देवास जेल में बंद थे आरोपी- निवेशकों के मामले की सुनवाई के समय ही सितंबर 2017 में कंपनी एंव डायरेक्टरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए कलेक्टर कार्यालय से दिए गए थे। एसपी के निर्देश पर इटारसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। चिटफंड कंपनियों के इन डायरेक्टरों पर अन्य शहरों में भी मामले दर्ज हैं। अब तक वे देवास जेल में बंद थे। सिटी पुलिस ने जरुरी कार्यवाही कर उन्हें कोर्ट से अपने पजेशन में लिया और इटारसी न्यायालय में पेश किया और 2३ जून तक की रिमांड पर लिया है।

इनका कहना है
&चिटफंड कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट पेश किया गया था। कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लिया है ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके।
विक्रम रजक, थाना प्रभारी इटारसी