
न्यू आर्लियंस। अमरीका में न्यू आर्लियंस के क्लेबोर्न एवेन्यू में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी पुलिस के प्रवक्ता एरोन लूनी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
राइफल और पिस्तौल से हमला
ये घटना रविवार की है। न्यू आर्लियंस के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने कहा कि इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। तीन और लोगों की जानें गई हैं। यह बंद होना चाहिए। यह कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार दो अज्ञात हथियारबंद कारोबारी प्रतिष्ठान के बाहर खड़े लोगों के पास पहुंचे और उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें 10 लोग घायल हो गए। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि एक संदिग्ध के पास राइफल थी, जबकि अन्य के पास पिस्तौल थी।
आपसी रंजिश की वकालत
इस मामले में पुलिस आपसी रंजिश की बात को भी तलाश रही है। पुलिस का मानना है कि ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है, इसलिए इस नजरिए से भी मामले की हो रही है। पुलिस अधिकरी ने बताया कि वह जांच में तह तक जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि यह इरादतन की गई घटना है लेकिन हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि यह गिरोह से संबंधित है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता आरोन लूनी ने एक बयान में बताया कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इन तीनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं, घायलों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें इलाके के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।