19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Europe News / जर्मनी में एयरपोर्ट पर फंसे पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक, यात्रियों ने किया हंगामा

जर्मनी में एयरपोर्ट पर फंसे पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक, यात्रियों ने किया हंगामा

म्युनिख और फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर कई भारतीय समेत हजारों यात्री खराब मौसम की वजह से फंस गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 29 Jul 2018, 7:01 PM IST

Lufthansa passengers

जर्मनी में एयरपोर्ट पर फंसे पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक, यात्रियों ने किया हंगामा

बर्लिन। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। इन यात्रियों में कुछ भारतीय भी शामिल हैं। फंसे हुए भारतीयों में पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी.पी.मलिक भी हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि 'फ्रैंकफर्ट से यात्रा कर रहा हूं। एयरपोर्ट पर हंगामा हो रहा है। यहां पर हजारों लोग फंसे हुए हैं। लुफ्थांसा के स्टाफ सबसे अधिक लाचार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि जिन यात्रियों को दूसरे स्थान पर भेजा रहा है और जिनकी फ्लाइट रद्द हो गई है उनके रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसकी वजह से यात्री हंगामा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः सप्ताह में सिर्फ तीन दिन फ्लाइट, टिकट करानी पड़ती है निरस्त
इस वजह से एयरपोर्ट पर फंसे यात्री
बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से टर्मिनल बंद हो गया है जिससे म्युनिख और फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर विमान कंपनी ने कहा कि खराब मौसम की वजह से वह भी उचित कदम उठा नहीं पा रही है। विमानन कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि टर्मिनल 2 के बंद होने के कारण विमानों में और देरी हो रही है। इसकी वजह से उड़ाने भी रद्द करनी पड़ रही हैं।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका: 530 पैसेंजर्स से भरे प्लेन को बीच उड़ान मिली बम से उड़ाने की धमकी, दहशत के साथ मचा हड़कंप

एयरपोर्ट टर्मिनल 2 इसलिए हुआ बंद
म्युनिख पुलिस ने कहा है कि शनिवार को एक अज्ञात महिला सुरक्षा जोन में बिना सिक्यॉरिटी चेक-इन के घुस गई। महिला की तलाश करने के कारण इस बंद करना पड़ा। एयरपोर्ट टर्मिनल 2 बंद होने से कई विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों के हंगामे की वजह से भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।