विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका-ईरान तनाव: राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमरीका के साथ वार्ता से किया इनकार

अमरीका और ईरान के बीच बढ़ा है तनाव। अमरीका ने ईरान पर लगाए हैं कई प्रतिबंध। दोनों देशों के बीच तनाव के बाद गल्फ में युद्ध के बादल

less than 1 minute read
May 22, 2019
अमरीका-ईरान तनाव: राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमरीका के साथ वार्ता से किया इनकार

तेहरान।ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मौजूदा हालात में अमरीका से वार्ता की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि आज के हालात वार्ता के लिए किसी भी तरह से अनुकूल नहीं हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया है कि रूहानी ने विवादित मुद्दों का हल कूटनीति से निकालने का समर्थन तो किया, लेकिन कहा कि वह इस समय अमरीका से किसी तरह की वार्ता के खिलाफ हैं। उन्होंने अमरीका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की चुनौती का सामना करने के लिए ईरानी नागरिकों से एकजुट होने की अपील की।

ईरान पर अंकुश लगाना चाहता है अमरीका

बीते हफ्ते, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खुमैनी ने भी अमरीका से किसी तरह की वार्ता से इनकार किया था। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से मई 2018 में अपने देश को अलग कर लिया था और उस पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे। वाशिंगटन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश व बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए नया परमाणु करार चाहता है। बता दें कि हाल के दिनों में ईरान और अमरीका के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। लिहाजा इसका असर गल्फ देशों में देखने को भी मिलने लगा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
22 May 2019 10:49 am
Published on:
22 May 2019 07:15 am
Also Read
View All