ट्रंप प्रशासन ने वीजा संबंधी नियमों में किया बड़ा बदलाव वीजा अवधि खत्म होने के बाद अमरीका में रुकना पडेगा भारी हजारों पाक नागरिक वीजा खत्म होने के बाद भी अमरीका में डटे हुए हैं
वाशिंगटन।पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमरीका ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने नागरिकों को वापस बुलाए। अमरीका का यह एलान पाकिस्तान के लिए एक बड़ी झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान उन देशों की सूची में शामिल है, जिन पर अमरीका का अवैध नागरिकता संबंधी कानून लागू होता है। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ताजा धमकी के बाद अब पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है।
अमरीका की धमकी
अवैध नागरिकों के मामले पर अमरीका ने सख्ती बरतने का फैसला किया है। कई बार अमरीका पाकिस्तान को इस बात की सांकेतिक चेतावनी दे चुका था लेकिन इस बात अमरीका कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। जानकारों की मानें तो इस बार अमरीका पाकिस्तान को बड़ा सबक सिखा सकता है। ताजा मामला वीजा अवधि खत्म होने के बाद अमरीका में बने रहने का है। ऐसे नागरिकों को पाकिस्तान ने वापस लेने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद अमरीका भड़क गया है।अमरीका ने पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगाने की धमके देते हुए कहा कि वह पुराने जारी किए वीजा को रद्द भी कर सकता है।
पाकिस्तान को बड़ा झटका
बताया जा रहा कि अमरीका की यह चेतावनी पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जिन पर अवैध नागरिकता संबंधी कानून लागू होता है। अमरीकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगर पाकिस्तान ने उसके चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया तो उसके वरिष्ठ अधिकारियों सेके वीजा रोक दिए जाएंगे। हालांकि अमरीकी विदेश विभाग के मुताबिक यह दोनों देशों की सरकारों के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा है और उम्मीद लगाई जा रही कि दोनों देश इसे मिलकर सुलझा लेंगे। जानकारों का कहना है कि इससे पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा होंगी। अगर पाकिस्तान अपने रुख पर कायम रहता है तो ऐसे हालात भी पैदा हो सकते हैं कि पाक नागरिकों को अमरीकी सीमा में घुसने की भी इजाजत देने से अमरीका इनकार कर दे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..