विश्‍व की अन्‍य खबरें

डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया ऐतिहासिक कदम, उत्तर कोरिया पहुंचकर की किम जोंग उन से मुलाकात

US president meet kim jong: इस दौरान दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई यह मुलाकात काफी कम समय के लिए थी

less than 1 minute read
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग से मुलाकात करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

ओसाका।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दो कोरियाई देशों के बीच असैन्य क्षेत्र (demilitarized zone) में उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई। यह मुलाकात काफी कम समय के लिए थी। ट्रंप ने जी-20 सम्मेलन के दौरान ही ट्वीटर पर घोषण कर दी थी कि वह किम से मुलाकात करने को इच्छुक हैं। उन्होंने कहा था कि वह बस किम से हाथ मिलाना चाहते हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भी ट्रंप के साथ किम से मिलने पहुंचे थे।

क्षेत्र में शांति लाने के प्रयासों को मदद मिलेगी

इस दौरान दक्ष्रिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने कहा कि मुलाकात से काफी उम्मीदे लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरियाई देशों में शांति प्रक्रिया को स्थापित करने के लिए यह वार्ता काफी अहम है। मून ने कहा कि किम से हाथ मिलाने से क्षेत्र में शांति लाने के प्रयासों को मदद मिलेगी।

ट्रंप ने जोंग को ये निमंत्रण भेजा

गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले वियतनाम और सिंगापुर में दोनों के बीच अहम वार्ता हो चुकी है। सिंगापुर के बाद वियतनाम में दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई थीं। इस बैठक में अमरीकी प्रस्ताव को उत्तर कोरिया ने मानने से इनकार कर दिया था। हाल ही में जी-20 सम्मेलन के दौरान ही ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि वह दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे। यहीं से वह किम से मुलाकात करना चाहते हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
30 Jun 2019 04:57 pm
Published on:
30 Jun 2019 11:44 am
Also Read
View All