विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: महाभियोग पर सीनेट में डेमोक्रेट की चर्चा पूरी, ट्रंप के पैरोकार आरोपों पर देंगे जवाब

Impeachment: डेमोक्रेटिक सांसदों की टीम ने तीन दिन में 24 घंटे तक सीनेट में अपनी बात रखी एडम स्किफ ने सीनेट को संबोधित करते हुए कहा, उम्मीद करते हैं कि अमरीका को स्वच्छ न्याय मिलेगा, जो उसका अधिकार भी है
2 min read
Jan 26, 2020
US president Donald Trump
US president Donald Trump (File Photo)

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US president Donald Trump ) के खिलाफ महाभियोग ( Impeachment ) चलाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डेमोक्रेट सांसदों ( Democrat MPs ) ने सीनेट ( senate ) में आरोपों के समर्थन में अपना वक्तव्य पूरा कर लिया। अब इन आरोपों पर ट्रंप जवाब देंगे।

वरिष्ठ डेमोक्रेट सांसद एडम स्किफ के नेतृत्व वाली प्रतिनिधि सभा की टीम ने कहा कि ट्रंप ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और संसद की जांच में बाधा डाली है।

महाभियोग की पैरोकार करने वाली डेमोक्रेटिक सांसदों की टीम ने तीन दिन में 24 घंटे तक अपनी बात रखी। अब इन आरोपों पर रविवार (शनिवार मध्य रात्रि के बाद) के ट्रंप के पैरोकार जवाब देंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा में महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो चुका है। लिहाजा अब सीनेट में इस पर चर्चा हो रही है। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत है। इसके लेकर डेमोक्रेट ने आरोप लगाया है कि रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में बहुमत होने का फायदा उठा रही है। सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी 100 सदस्यीय सीनेट में 47 के मुकाबले 53 मतों से बहुमत में है।

ट्रंप के पैरोकार सोमवार और मंगलवार को आरोपों पर देंगे जवाब

बता दें कि सीनेट में महाभियोग पर डेमोक्रेट के आरोपों को लेकर ट्रंप के पैरोकार सोमवार और मंगलवार को जवाब देंगे। रविवार (26 जनवरी) को सीनेट का सत्र नहीं होगा। माना जा रह है कि जवाब देने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इस दौरान ट्रंप के वकीलों की टीम और रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसद अपनी बात रख सकते हैं।

हालांकि, ट्रंप के वकील जे सेकुलो ने कहा कि टीम ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अपने समय का कितना उपयोग करेगी। अगर सीनेट की मंजूरी मिलती है तो जनवरी के अंत या फरवरी के शुरुआती दिनों में डेमोक्रेट्स गवाहों को पेश करेंगे। गवाही से पहले सीनेट के सामने उनकी पेशी होगी।

इससे पहले डेमोक्रेट सांसदों ने चर्चा के दौरान कई आरोप ट्रंप पर लगाए। एडम स्किफ ने सीनेट को संबोधित करते हुए कहा, उम्मीद करते हैं कि अमरीका को स्वच्छ न्याय मिलेगा, जो उसका अधिकार भी है।

एडम ने संविधान के अनुच्छेद-2 का उदाहरण देते हुए कहा, राष्ट्रपति अपनी इच्छा से कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि वह किन परिस्थितियों में क्या कर सकते हैं। उसका उद्देश्य क्या होगा।

गौरतलब है कि यदि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव सीनेट में पारित हो जाता है तो वे अमरीका के ऐसे तीसरे राष्ट्रपति होंगे जिनके खिलाफ महाभियोग चलेगा। हालांकि ट्रंप ने अभी तक यही कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और जो भी किया है वह संवैधानिक दायरे में किया है। ट्रंप ने महाभियोग की प्रक्रिया को पूरी तरह से झूठी और राजनीतिक फायदा उठाने की साजिश करार दिया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
27 Jan 2020 09:10 am
Published on:
26 Jan 2020 08:05 am