विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: शिकागो में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक नाबालिग समेत 13 की मौत

दक्षिण मे स्ट्रीट ( South May Street ) के 5700 ब्लॉक में यह घटना हुई गोलीबारी की इस घटना में 16 साल का एक नाबालिग लड़के की भी मौत हो गई

2 min read
Dec 22, 2019

शिकागो।अमरीका के शिकागो ( Chicago ) में रविवार को 13 लोगों को गोलीमार कर हत्या कर दी गई। इसमें 16 साल का एक लड़का भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया गया है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक एक घर के अंदर पार्टी चल रही थी। इसी बीच विवाद होने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, दक्षिण मे स्ट्रीट ( South May Street ) के 5700 ब्लॉक में शॉटस्पोट्टर तकनीक से लगभग 12:35 बजे अधिकारियों को गोलीबारी की सूचना मिली।

एक चश्मदीद टेरेंस डेनियल ने बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वह जाग रहा था। उन्होंने 4, 5, या 6 गोली चलने की आवाज सुनी। जब मैंने खिड़की से बाहर देखा तो मुझे कोई हंगामा नहीं दिखाई दिया, लेकिन फिर कुछ ही देर बाद मैंने सड़क पर एक पार्टी से लोगों के चीखने की आवाजें सुनी और फिर भागते हुए देखा।

डेनियल ने बताया कि सड़क पर बहुत सारे लोग थे, सड़क पर इतनी सारी कारें और पुलिस की प्रतिक्रिया बहुत ही अद्भुत थी। ऐसा लग रहा था कि 100 पुलिस अधिकारी घटनास्थल की ओर भाग रहे हैं।

हमले में 16 साल का एक लड़के की भी मौत

शिकागो पुलिस चीफ ऑफ पैट्रोल फ्रेड वालर ने रविवार सुबह इस मामले में जानकारी दी है। वालर के अनुसार, गोलीबारी एक घर के अंदर की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ने के साथ लोग सड़कों पर निकल कर भागने लगे।

पुलिस ने बताया कि जब लोग एक बार घर से बाहर आ गए तो अंदर एक व्यक्ति ने गोली चलाना शुरू कर दिया। वालर ने बताया कि घर के अंदर हुई घटना के बाद लोग सड़कों पर निकलकर भागने लगे थे।

वालर के अनुसार, सात लोगों को घटनास्थल से बंदूक की गोली लगने की वजह से मौत हो गई जबकि बाकी 6 लोग आपस में भगदड़ की वजह मारे गए। मरने वालों में 16 साल का एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। मरने वालों की उम्र 16 से 48 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि मौके वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे इस घटना का सच का पता लगाया जा सके।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Published on:
22 Dec 2019 08:29 pm
Also Read
View All