
नई दिल्ली। वेनेज़ुएलावासियों के लिए बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली रही। यहां सुबह भूकंप के तेज झटकों ने हर किसी को हिला कर रख दिया। बुधवार को तटीय इलाके में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं। वेनेजुएला की राजधानी कराकास में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी, जिसकी वजह से लोगों ने फौरन इमारतों को खालीकर खुले स्थान पर जमा होना बेहतर समझा। भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है।
भूंकप उस वक्त आया जब लोग घरों में गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह 3 बजकर पांच मिनट पर भूंकप ने अपनी आहट से हर किसी की नींद उड़ा दी। जब-जब प्रकृति के दोहन में कोताही बरती गई है,प्रकृति ने अपना प्रचंड रूप दिखाकर मानव को सीधे-सीधे संकेत दिए हैं। अब भी वक्त है संभल जाओ। कुछ ऐसा ही हुआ है दुनिया के चर्चित देश वेनेजुएला में। जी हां यहां 22 अगस्त यानी बुधवार की सुबह काफी डरावनी रही। सुबह-सुबह ही यहां पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसने हर किसी भी हिला कर रख दिया। मौत के इन झटकों को महसूस करते ही लोग बदहवास अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों की तरफ भागने लगे।
भूकंप के चलते लोग सड़कों पर जमा हो गए। वेनेजुएला के गृह मंत्री नेस्टर रेवेरोल का कहना है कि भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं। हालांकि इन सब के बीच जो बड़ी तसल्ली देने वाली बात है वो ये कि अब तक इसके कारण किसी तरह के नुकसान की खबरें नहीं मिली हैं। भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी जान या माल के नुकसान की खबर नहीं आई हैं। भूकंप का केंद्र त्रिनिदाद, सेंट लुसिया और टोबैगो के नजदीक बताया जा रहा है।