13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिजी में 8.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी के खतरे की आशंका नहीं

इसका केंद्र प्रशांत महासागर में जमीन से करीब 560 किलोमीटर नीचे था।

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 19, 2018

earthquake

फिजी में 8.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी के खतरे की आशंका नहीं

सुवा। फिजी के टोंगा द्वीप पर भारतीय समयानुसार तड़के 6.07 बजे 8.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इसका केंद्र प्रशांत महासागर में जमीन से करीब 560 किलोमीटर नीचे था। यह स्थान तवेनी ज्वालामुखी से करीब 244 किलोमीटर दूर है। हालांकि, प्रशांत सुनामी केंद्र ने सुनामी की आशंका से इनकार किया है। इस भूकंप से अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

न्यूज़ीलैंड को कोई खतरा नहीं

एक नागरिक रक्षा और आपातकालीन प्रबंधन प्रवक्ता ने कहा कि न्यूज़ीलैंड को कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रीय मौसम सेवा अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि छोटी सुनामी लहरें देखी गई हैं। हालांकि किसी भी तटरेखा के लिए कोई खतरा नहीं है,लेकिन कृपया सावधान रहें और सावधानी बरतें। यहां पर आए भूकंप की तीव्रता को कई लोगों ने महसूस किया है। किवी कारा माइकल जो अपने परिवार के साथ फिजी में थीं। उन्होंने कहा कि जब भूकंप आया तो ऐसा लगा कि मानों इमारते बुरी तरह से कांप नहीं हों। ऐसा उन्हें लगभग आधे मिनट तक महसूस हुआ। इसके थोड़ी देर बाद यह शांत हो गया।गौरतलब है कि फिजी से न्यूजीलैंड काफी करीब है। फिजी में आए भूकंप से सबसे खतरा न्यूजीलैंड को हैं। फिजी में पहली बार इस तीव्रता का भूकंप आया है। इससे पहले यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

फिजी के दूसरे सबसे बड़े शहर लौताका में एक व्यक्ति ने कहा कि उन्हें लगता है कि पूरी इमारत हिल रही है। इस दौरान उनके परिवार के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्हें लगा कि कहीं यह इमारत गिर न जाए। शुरुआती स्तर पर भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसका केंद्र फिजी के ओवलौ द्वीप पर लेवुका के पूर्व में 167 मील (270 किलोमीटर) और टोंगा में नेआफू के 275 मील (443 किलोमीटर) पश्चिम में लगभग 6,000 लोगों की आबादी वाला शहर था।