विश्‍व की अन्‍य खबरें

यूजर्स को बड़ा तोहफा देगा Whatsapp, जल्द शुरू होगी ये खास सर्विस

व्हाट्सएप पर अब यूजर्स पेमेंट संबंधी काम भी निपटा सकेंगे। इससे व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स को डिजिटल पेमेंट संबंधी सुविधा मिल जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 5:33 PM IST
digital payment

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट्स और खासकर युवाओं में अपनी खास पहचान बनाने वाला व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो व्हाट्सएप पर अब यूजर्स पेमेंट संबंधी काम भी निपटा सकेंगे। इससे व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स को डिजिटल पेमेंट संबंधी सुविधा मिल जाएगी।

ये होगा फायदा

रिपोर्ट में सामने आया है कि व्हाट्सएप अगले माह से यूपीआई बेस्ड पेमेंट सेवा शुरू करने जा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुरुआत में केवल एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व एक्सिस बैंक के कस्टमर्स को ही यह सुविधा दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप बहुत जल्द एक बैंक के साथ इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग करेगा। जबकि अगले माह की आखीर तक करोड़ों यूजर्स को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। यही नहीं एक बैंकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डाटा सिक्योरिटी को फूलप्रुफ बनाने के लिए कई और तरीकों को भी अपनाया जा रहा है।

20 करोड़ से अधिक यूजर्स

बता दें कि व्हाट्सएप के राइटस फेसबुक के पास है। यदि भारत में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या का आंकड़ा देखें तो यहां इसके कुल 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। वहीं, बीते साल जुलाई में सरकार ने व्हाट्सएप को यूपीआई सेवा लाने के लिए अनुमति भी दे दी थी।

वॉट्सऐप के पास सवा अरब यूजर्स

एक आंकड़ें के अनुसार वॉट्सऐप के पास अलग—अलग भाषाओं के सवा अरब यूजर हैं। इन भाषाओं में भारत की भी 10 भाषाओं को शामिल किया गया है। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की ओर से एक चैटिंग एप वॉट्सऐप ने दो वर्ष पूर्व एंड टू एंड इनक्रिप्शन शुरू किया गया था। तभी रूर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की ओर से यह दावा किया गया सर्वर से किसी के मैसेज या चैटिंग को भी ब्लॉक किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर वॉट्सऐप ने इस रिपोर्ट को आधारहीन बताया है। वॉट्सऐप के अनुसार बिना एडमिन के अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ना नामुमकिन है।

Updated on:
18 Jan 2018, 5:33 PM IST
Published on: