विश्‍व की अन्‍य खबरें

जब लाइव शो के दौरान एक लेखक चबा गया अपनी किताब, जानें क्या थी वजह

अगर उनको इतने वोट मिल गए तो मैं अपनी नयी किताब खुशी-खुशी खा जाउंगा।'
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 8:45 AM IST
London,book,Labour party,TV,live,author,professor,eats,

नई दिल्ली। एक लेखक ने लाइव टीवी शो के दौरान अपनी किताब चबा डाली। आपको बता दें ब्रिटेन चुनाव को लेकर इस लेखक की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर ब्रिटेन टीवी एक चैनल में लाइव प्रसारित हो रहे टीवी शो के दौरान अपनी पुस्तक ही खा ली। संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी के 38 फीसदी से कम वोट मिलने की भविष्यवाणी की थी। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के प्रोफेसर और मैथ्यू गुडविन 'ब्रेग्जिट व्हाइ ब्रिटेन वोटेड टू लीव यूरोपियन यूनियन' के सह-लेखक हैं। मैथ्यू गुडविन ने बीते माहट्वीट किया था कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि जेरेमी कोर्बिन की लेबर पार्टी को आठ जून के आगामी चुनाव में 38 फीसदी वोट मिलेगा।

इस लेखक ने एक ट्वीट किया था कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि जेरेमी कोर्बिन की लेबर पार्टी को आठ जून के आगामी चुनाव में 38 फीसदी वोट मिलेंगे। बहरहाल, चुनाव में लेबर पार्टी को 40.3 फीसदी वोट हासिल हुए। अपने ट्वीट में गुडविन ने कहा था, 'मैं यह ऊंचे स्वर में कह रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि लेबर पार्टी को 38 फीसदी वोट भी मिलेंगे। अगर उनको इतने वोट मिल गए तो मैं अपनी नयी किताब खुशी-खुशी खा जाउंगा।' ब्रिटेन संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद गुडविन पर लेबर पार्टी के समर्थकों ने निशाना साधा। बता दें कि ब्रिटेन चुनाव में लेबर पार्टी को 40.3 फीसदी वोट मिले थे।

गुडविन ब्रिटेन एक अंग्रेजी चैनल के एक शो में गए थे और इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि 'क्या जो उन्होंने कहा था उस बात को कर के भी दिखाएंगे की बस वो सब बातें थीं'? इस सवाल के बाद मैथ्यू गुडविन ने लाइव शो में ही अपनी किताब के पन्ने फाड़े और चबा गए। ऐसा तब हुआ जब नतीजे आने के बाद गुडविन पर लेबर पार्टी के समर्थकों ने निशाना साधा। और पार्टी वाले कहने लगे अब ये अपना कहा कर के दिखाएं। इतना होने के बाद स्काई न्यूज चैनल के प्रोड्यूसर ने ट्वीट किया कि गुडविन ने किताब के पन्नों को चबाया लेकिन निगला नहीं। लाइव चैनल पर घटी यह घटना सुर्खियां बन गई और ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आपको बता दें गुडविन ने पहले ही ट्वीट कर के अपनी किताब खाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी।

Published on: