विश्‍व की अन्‍य खबरें

आज का इतिहास: 14 अप्रैल के दिन कई घटनाओं से सहमी दुनिया

HIGHLIGHTS अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या आज के दिन कर दी गई थी भारत के संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर का जन्म आज के ही दिन हुआ था चीन के किगगाई में जबरदस्त भूकंप आया था, जिसमें लगभग 2700 लोगों की मौत हो गई थी    

3 min read
Apr 14, 2020

नई दिल्ली। पूरी दुनिया वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है। आलम ये है कि अब तक 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच आज का दिन यानी 14 अप्रैल बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं घटी हैं, जो मानव जाति के लिए बहुत ही दुखद रहा है।

हालांकि कई ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जो मानव जीवन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना है। इन्हीं में से एक घटना है भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर का जन्म। डॉ. आंबेडकर को महान विद्वान और दलितों के मसीहा के तौर पर देखा जाता है। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में..

14 अप्रैल की एक और घटना का जिक्र करें तो अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को इसी दिन गोली मार दी गई थी। उन्हें वाशिंगटन के 'फोर्ड थियेटर' में उस समय गोली मारी गई , जब वह वहां ' आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे। बालकनी में बैठे लिंकन को रात करीब सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नाम के शख्स ने सिर पर पीछे से गोली मारी और वहां से भाग निकला। लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया और उनके हत्यारे को घटना के दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

- 1563 : सिख गुरु अर्जन देव जी का जन्म 14 अप्रैल 1563 को हुआ था। वे सिखों के पांचवें गुरु थे।

- 1659: दिल्ली की गद्दी के लिए मुगल शासक औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच जंग हुई थी। इस जंग में औरंगजेब ने दारा शिकोह को देवराइ में मात दी थी।

- 1865: अमरीका के महान राष्ट्रपति अब्राहन लिंकन की हत्या कर दी गई थी। वे वाशिंगटन के 'फोर्ड थिएटर' में सिनेमा देख रहे थे, इसी बीच गोली मार दी थी। अगले दिन इलाज के दौरान उन्होंने सुबह दम तोड़ दिया था। वे अमरीका के 16वें राष्ट्रपति थे।

- 1891: भारत के संविधान निर्माता के तौर पर पूरी दुनिया में विख्यात और दलितों के मसीहा बी.आर. आंबेडकर का जन्म आज के ही दिन हुआ था।

- 1912: इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक आज के ही दिन हिमखंड से टकराया था और फिर समुद्र में डूब गया था।

- 1944: आज के ही दिन पोत एस.एस. फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में 1200 लोग मारे गए थे। इस पोत में भारी मात्रा में गोला बारूद लदा था।

- 1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

- 1970: अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हो गया था। यह हादसा धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुआ था। इस यान में तीन अंतरिक्ष यात्री सवार थे। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था और सुरक्षित धरती पर सभी लौट आए थे।

- 1989: आज के ही दिन कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लैफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरुआत की थी। इन दोनों ने मारुति कार से दुनिया का चक्कर लगाया था।

- 2008: भारत और बांग्लादेश के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत हुई थी। यह ट्रेन कोलकाता से शुरू होकर ढाका तक जाती है।

- 2010: चीन के किगगाई में जबरदस्त भूकंप आया था। इस हादसे में लगभग 2700 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप की 6.9 थी। इसके अलावा आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने की घटना भी घटी थी। ज्वालामुखी विस्फोट इतना भीषण था कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ था।

- 2014: इस्लामी संगठन बोकोहराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था इस घटना की पूरी दुनिया में भर्त्सना की गई थी।

Updated on:
15 Apr 2020 08:46 am
Published on:
14 Apr 2020 08:46 pm
Also Read
View All