4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में 1783 लोगों की जान गई

Highlights 16,697 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। अमरीका में अब तक 468,887 लोग कोरोना से संक्रमित। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दवाओं पर परीक्षण चल रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Apr 2020, 9:33 AM IST

Corona cases in america

वाशिंगटन। अमरीका में कोरोना वायरस का संक्रमण अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। यहां पर रोजाना हजार के आसपास लोगों की मौत हो रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज इस समय अमरीका में मिले रहे हैं। इस दौरान यहां बीते 24 घंटों में 1783 लोगों की जान गई है। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़े के अनुसार, अमरीका में अब तक 468,887 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब तक 16,697 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया की बात करें तो तकरीबन 16 लाख लोग कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, 95,699 लोगों की दुनियाभर में मौत हुई है। इटली में 18279 और स्पेन में 15,447 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में संक्रमण सबसे तेजी से फैल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां संक्रमण फैलाने वालों में एशिया से आए यात्री नहीं बल्कि यूरोप के यात्री हैं। न्यूयॉर्क में, कोविड-19 का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था, लेकिन यह राज्य में फरवरी मध्य से ही फैलना शुरू हो गया था। इस अध्ययन में सामने आया कि बहुसंख्यक लोग साफ तौर से यूरोप से आए यात्री हैं।

दस दवाओं का परीक्षण चल रहा

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय दुविधा की स्थिति में हैं। अभी तक उनके पास कोरोना का कोई पुख्ता इलाज नहीं सामने आया है। उनका कहना है कि देश में फिलहाल कोरोना वायरस की 10 दवाओं का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है। यह परीक्षण चिकित्सकीय समाधान तलाशने में प्रशासन की मदद कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमरीकी उद्योग और वैज्ञानिक मदद के लिए आगे आए हैं।