
नई दिल्ली। धरती पर कंप्यूटर के अविष्कार को सबसे बड़े अविष्कारों में सबसे ऊपर रखा जाता है। इसके पीछे की वजह बताने की कोई ज़रुरत भी नहीं है। क्योंकि हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि एक कंप्यूटर क्या-क्या कर सकता है। एक सामान्य घर से लेकर दुनिया के सबसे ताकतवर देश भी कंप्यूटर की अहमियत को बहुत सलीके से जानता है। यही कारण है कि कंप्यूटर आज के समय में एक राष्ट्रपति से लेकर आम इंसान तक और एक वैज्ञानिक से लेकर स्कूल के एक छात्र तक सबसे बड़ी ज़रुरत बन गया है।
लेकिन सभी चीज़ों की तरह कंप्यूटर के भी दो पहलू हैं। जहां एक ओर इसके अनगिनत लाभ हैं तो वहीं दूसरी ओर इसके कई बड़े नुकसान भी हैं। कंप्यूटर की वजह से आप कंगाल हो सकते हैं तो इससे आपकी जान भी जा सकती है। सिर्फ इंसान की उंगलियों के इशारों पर काम करने वाला ये कंप्यूटर बड़ी से बड़ी ताकत को एक झटके में तबाह कर सकता है। आज हम कंप्यूटर की दुनिया के कुछ ऐसे लुटेरों के बारे में बात करेंगे जिनसे एक आम इंसान की छोड़िए बल्कि वाइट हाउस और नासा जैसी बड़ी ताकतें भी कांपती हैं।
जोनाथन जैम्स
nytimes की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जोनाथन जेम्स नाम के एक हैकर ने गवर्मेंट ऑफ अमेरिका के ज़रुरी डेटाबेस में सेंध लगा दी थी। जिसके बाद उसने नासा के नेटवर्क के ज़रिए स्पेस प्रोग्राम की सभी ज़रूरी डीटेल्स को अपने कब्ज़े में ले लिया था। बाद में जेम्स ने आत्महत्या कर ली थी।
रियान कॉलिन्स
रियान कॉलिन्स दुनिया के सबसे खतरनाक हैकर्स में से एक है। अमेरिका की न्यूज़ कंपनी washingtontimes की मानें तो रियान ने जेनिफर लॉरेंस और केट अपटन तक की न्यूड फोटोज़ को लीक कर दिया था।
अल्बर्ट गोंजालेज
लोगों को कंगाल बनाने के मामले में अलबर्ट गोंजालेज का नाम सबसे ऊपर आता है। कहा जाता है कि इसने अब तक करोड़ों लोगों को कंगाल कर दिया था। ब्रिटिश अखबार द independent की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हैकर के पास करीब 17 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों के क्रेडिट कार्ड की सभी डिटेल्स मौजूद थी।
केविन मिटनिक
केविन मिटनिक एक जाना-माना साइबर क्रिमिनल है। केविन के बारे में बताया जाता है कि उसने दुनिया भर के बड़े सीक्रेट प्रोजेक्ट तक को नहीं छोड़ा था। इतना ही नहीं उसने अमेरिका के नेशनल सिक्यॉरिटी अलर्ट प्रोग्राम में भी सेंध लगा दी थी। इस हैकर पर अब तक कई फिल्में भी बन चुकी हैं।
केविन पॉलसन
केविन ने विश्व की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई के सिस्टम को भी हैक कर लिया था। जेल की सज़ा काटने के बाद अब वो पुलिस के लिए अपनी पत्रकारिता से मदद करता है।