5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले 20 सालों में पृथ्वी ने ऐसे बदला अपना रंग, देखें ज़बरदस्त वीडियो

दरअसल नासा ने इस बार अलग-अलग सैटेलाइट्स से डेटा कलेक्ट करके एक शानदार वीडियो बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 19 Nov 2017, 5:54 PM IST

nasa

नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी साइंस रिसर्च कंपनी नासा ने एक बार फिर से कमाल का काम कर दिखाया है। हर बार कि तरह इस बार भी नासा ने ऐसा काम कर दिखाया है जो काफी मुश्किल था। दरअसल नासा ने इस बार अलग-अलग सैटेलाइट्स से डेटा कलेक्ट करके एक शानदार वीडियो बनाया है। जिसमें नासा ने दिखाया है कि हमारी पृथ्वी की सतह पर पिछले 20 सालों में कैसे-कैसे बदलाव हुए हैं।

नासा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तरी गोलार्ध में ईको-सिस्टम बसंत के मौसम में आते हैं और नए पत्तों को जन्म देते हैं। इस दौरान स्पेस में मौजूद सैटेलाइट पृथ्वी पर हो रहे इस बदलावों को रिकॉर्ड कर रहे होते हैं। जिससे आप काफी हरियाली देखेंगे। तो वहीं दूसरी ओर आप वीडियो में समुद्री हिस्से में होने वाले बदलावों को भी देख सकते हैं।

यह पूरी वीडियो खुद में एक गजब का फील कराती है। क्योंकि इसमें हम काफी आसानी से देख पा रहे हैं कि हमारी धरती ने पिछले 20 सालों में कैसे-कैसे बदलाव झेले हैं। वीडियो में सेकंड दर सेकंड बदलने वाले पृथ्वी के रंग को देख कर एकदम दिमाग पर मदहोशी सी छाने लग रही है। जो आप भी वीडियो को देखने के बाद फील करेंगे। स्पेस में मौजूद सैटेलाइट्स करीब 1970 से पृथ्वी के करतब को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

वैसे नासा की बात करें तो इसने भी दिन-प्रतिदिन तरक्की ही की है। नासा का पूरा नाम नेशनल ऐरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन है। नासा के संस्थापक ड्वाइट डेविड आइज़नहावर थे। ड्वाइट अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ-साथ सेना प्रमुख भी रह चुके हैं। नासा का हेडक्वार्टर अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नासा की स्थापना 29 जुलाई 1958 में हुई थी। और उसी दिन से नासा ने लगातार नई-नई खोज की हैं और अजब-गजब के तथ्यों से रुबरु कराया है।