
न्यूयॉर्क। बेस्टसेलर रही 'क्वीन ऑफ सस्पेंस' की लेखक मेरी हिग्निस क्लार्क का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस किताब की कहानियों के कारण वह दुनिया की सबसे मशहूर लेखक बन गईं। उनके पब्लिशर सिमोन ऐंड शस्टर के अनुसार फ्लोरिडा में उनकी मृत्यु हुई। लंबे समय तक उनके एडिटर रहे मिशेल कोर्डा ने कहा कि मेरी से ज्यादा और कोई भी अपने पाठकों के साथ इतना नहीं जुड़ सका।'
30 के दशक के आखिरी सालों में पांच बच्चों वाली विडो क्लार्क,50 की उम्र तक बेस्ट सेलर बन गई थीं। उन्होंने 'ए स्ट्रेंजर इज़ वॉचिंग','डैडीज़ लिटिल गर्ल' जैसी 50 से अधिक किताबें लिखीं हैं। उनकी किताब की 10 करोड़ से ज्यादा प्रतियां अब तक बिक चुकीं हैं। उन्हें कई सम्मान भी मिले हैं। इनमें चेवेलियर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स और फ्रांस में लेटर्स व अमरीका के मिस्ट्री राइटर्स से 'ग्रैंड मास्टर' जैसे अवॉर्ड्स भी दिए।
उन्होंने कई किताबें ऐसी लिखीं जो खासतौर पर महिलाओं पर आधारित थीं। इनमें 'ए क्राई इन द नाइट'भी शामिल है। उन्होंने अपना उद्देश्य बहुत साफ कर रखा था। उन्होंने 2013 में कहा था कि अगर आप उनकी किताब पढ़ रहे हैं तो वह चाहती हैं कि आप अगले पैराग्राफ पढ़ने के लिए रुके रहें।'