ऐप वर्ल्ड

Amazon Summer Sale: इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 60% तक का डिस्काउंट

4 मई से 7 मई तक चलेगी Amazon की यह सेल SBI बैंक के कार्ड पर मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट यहां जानें किन-किन कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट

2 min read

नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ( Amazon ) पर Summer Sale का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल की शुरुआत 4 मई से हो रही है जो 7 मई तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाले इस सेल में ग्राहक कई सारे प्रोडक्ट्स के अलावा स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल के दौरान एसबीआई ( SBI ) बैंक के डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर इंस्टेंट 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 4 कैमरे वाले Samsung Galaxy M30 को आज खरीदने का मौका, Jio के यूजर्स को मिल रहा 3,310 रुपये का फायदा

यह भी पढ़ें:Realme 3 का नया वेरिएंट 2 मई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन्स ऑफर्स

इस सेल में मोबाइल फोन्स पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उठा सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है। यहां Samsung, OnePlus , Xiaomi और Realme के स्मार्टफोन्स को अच्छी डील के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन्स के अलावा कई मोबाइल एक्सेसरीज जैसे पावर बैंक को भी छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स ऑफर्स

अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बात करें तो TV, Iron, Refrigerator, Washing Machine और AC पर भी छूट दी जाएगी। इन प्रोडक्ट्स पर 60% तक के छूट का फायदा उठाया जा सकता है। सेल में ग्राहक Samsung, LG, Sony, Panasonic , whirlpool , Xiaomi, voltas और Haier जैसे बड़े ब्रॉंड के प्रोडक्ट्स को अच्छी छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा किचन और होम अप्लायंस के सामान पर भी डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक बजाज फिन्सर्व के कार्ड पर ईएमआई ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं।

Published on:
30 Apr 2019 06:22 pm
Also Read
View All