Vivo Z3x को चीन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट की कीमत 1,198 युआन करीब (12,400 रुपये) है। चीन में इस हैंडसेट को 1 मई यानी कल से प्री-ऑर्डर के उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इसकी बिक्री अगले हफ्ते से शुरू होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को रेड, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।