नई दिल्ली:Realme 3 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। इसे दो वेरिएंट 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। दोनों ही वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,999 और 10,999 रुपये है। अब कंपनी Realme 3 के एक नए वेरिएंट को 2 मई को लॉन्च करने जा रही है। इस नए 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस नए वेरिएंट को 2 मई को रात 12 बजे से खरीदा जा सकता है।