नई दिल्ली: अभी भारत में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं जिसमें मतदान की प्रक्रिया सात चरणों में होनी है। इसमें पहले चरण का मतदान 11 को हो चुका है और बाकी के छह चरणों के मतदान होने बाकी हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान सोशल साइट्स का योगदान काफी बढ़ जाता है और कई बार इसके जरिए फेक न्यूज़ या मैसेज को फैलाया जा सकता है। इसी से निपटने के लिए कई कड़े कदम उठाएं जा रहे हैं। हाल ही में दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ( WhatsApp ) ने फेक ख़बर फैलाने वाले कई नंबर्स को ब्लॉक कर दिया है। अगर आप भी व्हाट्सएप यूजर हैं तो यह ख़बर आपके लिए है।