इसके अलावा टूथ पेस्ट के जरिए भी अपने डिस्प्ले को साफ कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि स्मार्टफोन से लगातार बात करते रहते हैं, लेकिन उसकी स्क्रीन पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। ऐसे में स्क्रीन पर आपके फेस और बाल का तेल लग जाता है और वो धुंधला दिखने लगता है, जिसकी वजह से आपका नया फोन पुराने जैसा नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि फोन यूज करने के बाद अपने स्मार्टफोन को तुरंत किसी कॉटन के कपड़े से हल्के हाथ से साफ करें ताकि उसपर धूल मिट्टी न बैठ सके।