ऐप वर्ल्ड

Friendship Day Special: फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाएंगे ये 4 App, आज ही करें डाउनलोड

ऐसे में आज हम आपको ऐसे 4 ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन को ख़ास बना देंगे।

2 min read
Aug 03, 2018
Friendship Day Special: फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाएंगे ये 4 App, आज ही करें डाउनलोड

नई दिल्ली: पूरी दुनिया 5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाने जा रही है, इस दिन लोग अपने दोस्तों को बताते हैं कि वो उनकी जिंदगी में कितने ख़ास है और इसके लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। पुराने समय में लोग अपनी दोस्ती जाहिर करने के लिए फ्रेंडशिप बैंड और गिफ्ट दिया करते थे लेकिन जब से स्मार्टफोन आया है तब से फ्रेंडशिप डे मनाना लोगों के लिए और भी ख़ास हो गया है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 4 ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन को ख़ास बना देंगे।

ये भी पढ़ें

Friendship day 2018 : पहले जान लिए इस खूबसूरत रिश्ते को मनाने की असली वजह, भावुक हो जाएंगे आप

friendship day App : पहले के समय में लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजते थे लेकिन अब आपको ग्रीटिंग कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस ये ऐप डाउनलोड करना है और इसकी मदद से आप अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की ग्रीटिंग्स भेज सकते हैं।

Friendship Day Video Maker : इस ऐप के मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपनी और अपने दोस्तों के वीडियो बना सकते हैं और इसमें एडिटिंग भी कर सकते हैं।

Friendship Day Image : इस ऐप की मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने ख़ास दोस्तों को फ्रेंडशिप डे से जुड़ी हुई ख़ास तस्वीरें भेज सकते हैं।

Friendship Day GIF 2018 : ये ऐप आपको फ्रेंडशिप डे से जुड़े हुए तरह-तरह के GIF मुहैय्या करवाता है जो आपके दोस्तों को भी काफी पसंद आएंगी इन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।।

ये भी पढ़ें

Friendship Day 2018 बेस्ट फ्रेंड बनाने के पहले आजमाएं इस एक चीज को, पक्का उम्र भर साथ रहेंगे
Published on:
03 Aug 2018 11:28 am
Also Read
View All