पृथ्वी तत्व वाली राशियां
वृष, कन्या व मकर राशियों को पृथ्वी तत्व की राशि माना गया है। पृथ्वी अथवा भूमि तत्व होने के कारण ऐसे लोग धैर्यशाली तथा ठंडे मिजाज वाले होते हैं। इन राशियों के लोगों की आपस में खूब बनती है और ये सदा-सर्वदा एक दूसरे के साथ रहते हैं। इनकी दोस्ती मेष, सिंह, धनु, कर्क, वृश्चिक व मीन से अच्छी होती है जबकि मिथुन, तुला तथा कुंभ राशि वालों से इनकी बिल्कुल नहीं बनती।