ऐप वर्ल्ड

बुरी ख़बर: Whatsapp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब देने पड़ेंगेे पैसे, जानें कारण

कंपनी ने कहा है कि वह मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़ेे मैसेज भेजने के लिए पैसे लेना शुरू करेगी।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 5:29 PM IST
whatsapp
बुरी ख़बर: Whatsapp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब देने पड़ेंगेे पैसे, जानें कारण

नई दिल्ली: अभी तक हम मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल मुफ्त में करते आ रहे थे। लेकिन, इस प्लैटफॉर्म को यूजर करने वाले यूजर्स केे लिए बुरी खबर है। अब यूजर्स को इसके सर्विस के लिए पैसे देने होंगे। इसके लिए चार्ज व्हाट्सएप बिजनेस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को देना होगा। कंपनी ने कहा है कि वह मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़ेे मैसेज भेजने के लिए पैसे लेना शुरू करेगी। व्हाट्सएप का बिजनेस ऐप अब नए फीचर और छोटे और बड़े बिजनेस के सर्विस को सपोर्ट करेगा। वहीं, व्हाट्सएप बिजनेस ऐप को IOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

कंपनी ने यह फैसला इस लिए लिया है क्योंकि, उसे फिलहाल घटते यूजर्स के इस्तेमाल और सुस्त रेवेन्यू ग्रोथ का सामना करना पड़ रहा है।व्हट्सएप ने कहा है कि मैसेज सेंड करने केे लिए एक फिक्स्ड रेट रखा जाएगा। अलग-अलग देखों में यह चार्ज 30 पैसे से लेकर 5.8 रुपये तक होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ये घोषणा नहीं की है कि वह इस सर्विस के लिए भारत में कितना चार्ज करेगा। आपको बता दें, भारत में व्हट्सएप के 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी ने कहा है कि बुधवार से यूजर्स बिजनेस शिपिंग कंफर्मेशन, अप्वायंटमेंट रिमांड,टिकट जैसे नोटिफिकेेशंस भेजने के लिए इसके व्हाट्सएप बिजनेस API (एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) का इस्तेमाल कर सकेेंगे।

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने इसी साल घोषणा किया था कि वह जल्द ही स्मॉल बिजनेस अकाउंट्स को व्हाट्सएप बिजनेस ऐप के जरिए कम्यूनिकेट करने की इजाजत देना शुरू करेगा।

Published on: