आज Infinix Smart 3 Plus खरीदने का मौका फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन हैंडसेट में MediaTek चिपसेट का इस्तेमाल
नई दिल्ली: Infinix Smart 3 Plus को आज एक बार फिर सेल में लगाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 23 अप्रैल को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें mediatek चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
Infinix Smart 3 Plus को कंपनी ने एक ही रैम वेरिएंट में उतारा है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और शफायर स्यान में खरीद सकते हैं। इसके साथ कंपनी लॉन्चिंग ऑफर भी दे रही है। जियो की तरफ से इस हैंडसेट पर 4,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
Smart 3 Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2- इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। इस फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन OS XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो Android 9 Pie पर रन करता है। पावर के लिए फोन में 3,500mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। फोन की सिक्योरिटी के लिए बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्र यूएसबी और जीपीएस दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 3 Plus के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला कैमरा 2 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के साथ है। साथ ही बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।