Redmi 10 Prime: शाओमी ने शुक्रवार 3 सितम्बर 2021 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 10 Prime लॉन्च कर दिया है। इससे देशभर में शाओमी लवर्स में उत्साह है।
नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) वर्तमान में दुनिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड है। दुनियाभर के देशों में इसके स्मार्टफोन्स के कई यूज़र्स हैं। इन्हीं में से भारत भी है, जो शाओमी के लिए बड़ा मार्केट है। ऐसे में शाओमी समय-समय पर भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में शाओमी ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 3 सितम्बर 2021 को लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन का नाम Redmi 10 Prime है। इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च से देशभर में स्मार्टफोन लवर्स के लिए अब एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है। Redmi India ने इस लॉन्च के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी।
Redmi 10 Prime के फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है शाओमी (Xiaomi ) के इस नए स्मार्टफोन के खास फीचर्स पर।
यह भी पढ़े - Xiaomi बना दुनिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड
कीमत और सेल
Xiaomi के Redmi 10 Prime के 4 जीबी रैम+64 जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम+128 जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 14,499 रुपये होंगी। साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और आसान ईएमआई पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
इसकी पहली सेल 7 सितम्बर से शुरू होगी। इसे mi.com, Mi Home, Mi स्टोर्स और और अमेज़न से खरीदा जा सकेगा। इस बारे में Redmi India ने ट्वीट करके जानकारी दी।