नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) वर्तमान में दुनिया में सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड है। कुछ समय पहले ही सैमसंग (Samsung) को पीछे छोड़कर शाओमी दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बना है। ऐसे में कंपनी की कोशिश रहती है कि वो ज़्यादा से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे और नए यूज़र्स को जोड़े। इसके लिए ज़रूरी है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन में बेह्तरीन फीचर्स उपलब्ध कराएं। शाओमी अपने नए स्मार्टफोन के साथ नए फीचर लाता रहता है। इसका उद्देश्य यूज़र्स के इंट्रेस्ट को बढ़ाना और ज़्यादा से ज़्यादा स्मार्टफोन्स बेचना है।