नई दिल्लीै। चाइनीज़ कंपनी Xiaomi अपने स्मार्टफोन्स से पहले ही भारत में धूम मचा चुकी है। पर अब शाओमी सिर्फ स्मार्टफोन्स तक ही सीमित नहीं रही। शाओमी के स्मार्टफोन्स के साथ-साथ टैबलेट्स, लैपटॉप्स, टीवी, पावरबैंक, स्पीकर आदि गैजेट्स भी मार्केट में छा रहें हैं। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए शाओमी अपनी नई टैबलेट सीरीज़ Mi Pad 5 मार्केट में ला रहा है। शाओमी की इस सीरीज़ के टैबलेट्स को अगले महीने अगस्त में ऑफिशियल रूप से लॉन्च किया जाएगा। गैजेट्स लवर्स भी इस लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इन्तज़ार कर रहें हैं।