नई दिल्लीै। चाइनीज़ कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने स्मार्टफोन्स से पहले ही भारत में धूम मचा चुकी है पर अब शाओमी सिर्फ स्मार्टफोन्स तक ही सीमित नहीं रही। शाओमी अब दूसरे गैजेट्स भी मार्केट में ला रही है, जैसे कि टीवी, पावरबैंक, लैपटॉप, स्पीकर आदि। इसी ट्रेंड को जारी रखते हुए शाओमी अपना नया लैपटॉप RedmiBook ला रहा है। इस लैपटॉप को भारत में ऑफिशियल रूप से अगले सप्ताह 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस खबर से देशभर के टेक्नोलॉजी और गैजेट्स लवर्स में उत्साह है और रेडमीबुक के लॉन्च का वो बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।