काउंटरपॉइंट के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने बताया कि चाइनीज़ कंपनी ह्यूवाई (Huawei) के बिज़नेस में कमी होने का सबसे ज़्यादा फायदा शाओमी ने ही उठाया है। ऐसे में शाओमी ने कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जिससे कंपनी को फायदा हुआ। वर्तमान में शाओमी ने चीन के साथ यूरोप, मध्य-पूर्व और अफ्रीका जैसे देशों में Huawei और Honor के बाजारों पर अपनी पकड़ बना ली है।
इसके साथ ही सैमसंग के प्रॉडक्शन और सप्लाई में जून में कमी होने का फायदा भी शाओमी ने उठाते हुए भारत और यूरोप के देशों में अपनी सेल बढ़ा दी। इससे शाओमी को दुनिया के नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनने में मदद मिली।