बता दें कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi 12 में LPDDR5X रैम के साथ-साथ Snapdragon 898 प्रोसेसर होने की संभावना है। साथ ही यह पिछली रिपोर्ट का खंडन करता है कि Mi 12 Qualcomm Snapdrago895 SoC द्वारा संचालित है। यह प्रोसेसर 3.9GHz की क्लॉक स्पीड और quad-core डिज़ाइन के तहत आ सकता है। नया रैम कॉन्फ़िगरेशन 6,400 Mbps से 8,533 Mbps की अधिकतम डेटा ट्रांसफर रेट प्रदान करता है, जो LPDDR4X से दोगुना है।