मुरादाबाद

Railway News: तीन महीने के लिए मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनें रद्द, कोहरे के चलते लिया फैसला

Railway News: यूपी के मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे के कारण रद्द कर दी गई हैं। 7 ट्रेनों के फेर घटाए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
less than 1 minute read
24 trains passing through Moradabad division canceled for three months
Railway News: तीन महीने के लिए मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनें रद्द..

Railway News Today: मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों के पहिये थम जाएंगे। कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 7 ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। रद्द की गई ट्रेनों में शहीद, जनसेवा, डबल डेकर एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

आने वाले दिनों में रेल यात्रियों का सफर मुश्किल भरा हो सकता है। जिन ट्रेनों के फेर घटाए गए हैं, उनमें काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से मंडल में 20 हजार से ज्यादा यात्रियों के टिकट रद्द होने की संभावना है।

हालांकि, रेलवे ने इस बार दो महीने पहले सूचना इसीलिए जारी की है, जिससे लोग इन ट्रेनों में बुकिंग न करें। जो यात्री पहले से बुकिंग कर चुके हैं, उन्हें टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर दिन 75 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। 24 ट्रेनें रद्द होने से यह संख्या 51 रह जाएगी।

Updated on:
20 Nov 2024 06:22 pm
Published on:
20 Nov 2024 06:22 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी