मुरादाबाद

बीजेपी नेता के आवास के बाहर युवती का प्रदर्शन, कहा– रिश्ता स्वीकार करो या मेरी हत्या कर दो… किसी और से शादी नहीं होने दूंगी

यूपी के मुरादाबाद में शादी से पहले एक बड़ा हंगामा हुआ है। प्रेमिका बीजेपी नेता के घर पर धरना दे रही है। उसने कहना है कि या तो रिश्ता स्वीकार करो या फिर मेरी हत्या कर दो। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

2 min read
सांकेतिक फोटो सोर्स AI

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक भाजपा नेता की शादी से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव में रहने वाले भाजपा नेता ब्रजेश सिंह लोधी के घर उनकी कथित प्रेमिका धरने पर बैठ गई। युवती का दावा है कि दोनों के बीच पिछले आठ साल से संबंध थे। नेता ने उससे शादी का वादा किया था। अब जब वह दूसरी युवती से विवाह करने जा रहे हैं। तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया।

रविवार सुबह युवती नेता के घर पहुंची और वहीं बैठकर प्रदर्शन करने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान नेता घर से चले गए। युवती ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। बाद में मंदिर में शादी करने और समाज के सामने स्वीकार करने का वादा किया गया। उसका कहना है कि नेता ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।

ये भी पढ़ें

शादी से 24 घंटे पहले उठी अर्थी: दूल्हे संग दोस्त की चली गई जान, जहां बज रही थी शहनाई वहां मची चीख- पुकार

युवती बोली- शादी नहीं होने देगी

युवती ने कहा कि 19 फरवरी को नेता की दूसरी जगह बारात जानी थी। जिसे वह किसी भी हालत में नहीं होने देगी। उसने यहां तक कहा कि या तो उसे पत्नी का दर्जा दिया जाए या फिर उसकी जान ले ली जाए। लेकिन वह चुप नहीं बैठेगी। उसने नेता के साथ हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं।

भाजपा नेता बोले- अब दोबारा ब्लैकमेल कर रही

वहीं बीजेपी नेता ब्रजेश सिंह लोधी ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि 2018 में शादी की बात जरूर हुई थी। लेकिन 2019 में रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद युवती और उसके परिजन उन पर दबाव बनाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी समझौते के नाम पर लाखों रुपये लिए जा चुके हैं। अब दोबारा ब्लैकमेल किया जा रहा है।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों को बुलाया गया

कुंदरकी थाने कि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देर रात पुलिस के समझाने पर युवती अपने घर लौट गई।

Published on:
16 Feb 2026 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर