मुरादाबाद

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad News: मुरादाबाद की कारोबारी की बेटी अदीला रहमान की हत्या के मामले में आरोपी गुलफाम अली को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है। पुलिस सोमवार को उससे पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल हथियार, कार और अन्य अहम सबूत जुटाने का प्रयास करेगी।
2 min read
Jul 26, 2026
adila rahman murder case update instagram love nikah thar murder story moradabad
पीतल कारोबारी की मौत की इनसाइड स्टोरी। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Adila Rahman Murder Case: मुरादाबाद के पीतल कारोबारी की लापता बेटी अदीला रहमान की हत्या कर दी गई है। अदीला रहमान हत्याकांड की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। हत्या के आरोपी गुलफाम अली को कोर्ट ने 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। पुलिस सोमवार को उसे जेल से बाहर लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि कार में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बहस के दौरान अदीला ने उसे चप्पल मार दी, जिसके बाद उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

अब पुलिस रिमांड में खुलेंगे कई राज

अदीला रहमान हत्या के मुख्य आरोपी गुलफाम अली की कस्टडी रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। कोर्ट ने 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। सोमवार सुबह आरोपी को जेल से बाहर लाकर पूछताछ की जाएगी। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल कार और हथियार की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा उससे यह भी पूछा जाएगा कि इस वारदात को उसने अकेले अंजाम दिया था या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

मां की शिकायत से शुरू हुई जांच

कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी व्यवसायी अदिवउर रहमान की पत्नी आबगिना शम्सी ने 17 जुलाई को बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने देवापुर निवासी गुलफाम अली और उसके भाई कुरबान अली पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। परिवार के मुताबिक अदीला 29 जून को प्रयागराज से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंची थी, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि गुलफाम अली 1 जुलाई को रामपुर में हत्या के प्रयास के पुराने मामले में सरेंडर कर जेल जा चुका है। जेल में पूछताछ के दौरान उसने अदीला की हत्या करने और शव को रुड़की की नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली।

शव को पूरी रात कार में रखा, सुबह फेंंका नहर में

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 29 जून को अदीला दिल्ली से मुरादाबाद आने के लिए टैक्सी से निकली थी। जोया के पास गुलफाम उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में परिवार को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास उसने अदीला की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद उसने शव को कार में रखा और पूरी रात लेकर घूमता रहा। देर रात वह रुड़की पहुंचा और सुबह होने पर मंगलौर क्षेत्र की एक नहर में शव फेंक दिया।

शव मिलने के बाद जुड़ी कड़ियां

चार जुलाई को रुड़की के मंगलौर स्थित नहर से एक युवती का शव मिला था। रुड़की पुलिस ने 72 घंटे तक उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर मुरादाबाद पुलिस अदीला की तलाश में जुटी थी। जब दोनों मामलों की कड़ियां जुड़ीं तो हत्या की पूरी कहानी सामने आने लगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के भाई कुरबान अली या किसी अन्य व्यक्ति की इस पूरे घटनाक्रम में कोई भूमिका थी या नहीं।

Updated on:
26 Jul 2026 05:23 pm
Published on:
26 Jul 2026 05:23 pm
Also Read
View All
Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश

हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है सरकार, परिसीमन और राम मंदिर दान मामले पर एसटी हसन का हमला