20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश

Owaisi Moradabad Rally: असदुद्दीन ओवैसी 25 जुलाई को मुरादाबाद में जनसभा करेंगे। सपा के गढ़ में होने वाली इस रैली में जौहर यूनिवर्सिटी और मुस्लिम मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Asaduddin Owaisi

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Photo-IANS)

Asaduddin Owaisi In UP: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा, सपा और कांग्रेस के बाद अब एआईएमआईएम ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 25 जुलाई को मुरादाबाद में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। सपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में ओवैसी जौहर यूनिवर्सिटी, मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साध सकते हैं। पार्टी ने सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया है।

मुरादाबाद से चुनावी ताकत दिखाएंगे ओवैसी

मुरादाबाद मंडल को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में ओवैसी का यहां जनसभा करना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। AIMIM की कोशिश है कि प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत किया जाए। मुरादाबाद की सभा के जरिए पार्टी अपने समर्थकों तक पहुंच बनाने और चुनाव से पहले माहौल तैयार करने की कोशिश करेगी।

जौहर यूनिवर्सिटी मुद्दा बन सकता बड़ा मुद्दा

ओवैसी के भाषण में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठ सकता है। यह यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से जुड़ी हुई है। ओवैसी पहले भी इस मामले को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यह केवल एक यूनिवर्सिटी का मामला नहीं है, बल्कि मुस्लिम समाज की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है।

संभल और मंडल के स्थानीय मुद्दों पर रहेगी नजर

मुरादाबाद के अलावा संभल और आसपास के जिलों से जुड़े मुद्दे भी ओवैसी के भाषण का हिस्सा बन सकते हैं। स्थानीय समस्याओं को उठाकर वे अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। यह सभा ऐसे समय हो रही है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम कर चुके हैं। ऐसे में ओवैसी की रैली को सियासी जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जामा मस्जिद मैदान में होगा आयोजन

AIMIM की ओर से बताया गया है कि मुरादाबाद में रामगंगा किनारे स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद के मैदान में 25 जुलाई को शाम पांच बजे जनसभा होगी। सभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

AIMIM के प्रदेश सचिव व मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वकी रशीद ने कहा, 'जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।' उन्होंने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और मैदान छोटा पड़ जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग