16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Moradabad News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। धामपुर और हर्रावाला स्टेशन का 17 जुलाई को उद्घाटन होगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
2 min read
Google source verification
amrit bharat station scheme dhampur harrawala inauguration

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप

Amrit Bharat Station Scheme: भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल के डिप्टी चीफ मैनेजर (DCM) महेश यादव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

मुरादाबाद मंडल के 19 स्टेशन पुनर्विकास के लिए चयनित

महेश यादव ने जानकारी दी कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मुरादाबाद रेल मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का चयन पुनर्विकास के लिए किया गया है। इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन भवनों को नया स्वरूप देने के साथ-साथ बेहतर प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली और यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।

2025 में बिजनौर स्टेशन का हो चुका है लोकार्पण

उन्होंने बताया कि बिजनौर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण किया जा चुका है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

17 जुलाई को दो और स्टेशनों का होगा उद्घाटन

महेश यादव ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब 17 जुलाई को दो और रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें उत्तराखंड के देहरादून स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का धामपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों के उद्घाटन के बाद क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक रेलवे सुविधाओं का लाभ मिलेगा और रेल यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी।

बदलेगा रेलवे स्टेशनों का स्वरूप

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल के चयनित स्टेशनों पर भी चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य जारी हैं। रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्टेशन परिसरों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ तथा तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग