मुरादाबाद

सरेआम मंच से पीएम मोदी और सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी देने वाला AIMIM नेता हुआ फरार, देखें वीडियो-

मुरादाबाद में हुई जनसभा में भड़काऊ भाषण देने वाले आईएमआईएम नेता गुलाम मुस्तफा वीडियो वायरल
2 min read
PM Modi
सरेआम मंच से पीएम मोदी और सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी देने वाला AIMIM नेता हुआ फरार

मुरादाबाद. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की लखनऊ में मुस्लिम आरक्षण को लेकर 29 नवंबर को एक जनसभा होगी। इसके लिए हर शहर में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसी कड़ी में 23 नवंबर को मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा में एआईएमआईएम नेता गुलाम मुस्तफा ने मंच से मुस्लिम आरक्षण की बजाय राम मंदिर को लेकर भरी सभा में भड़काऊ भाषण देते हुए जमकर आग उगली। उन्होंने मंच से ही ऐलान कर दिया कि हिन्दुस्तान का मुसलमान बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बाबरी मस्जिद को अपने दिलों की धड़कन बताते हुए खुलेआम मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने मंदिर बनाने की कोशिश की तो तुम्हारे सिर कलम कर दिए जाएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि AIMIM नेता गुलाम मुस्तफा ने आमसभा के मंच से मुस्लिम आरक्षण की बजाय राम मन्दिर को लेकर भड़काऊ भाषण देते हुए मंच से एेलान कर दिया कि हिन्दुस्तान का मुसलमान बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरएसएस, शिव सेना, विहिप, बजरंग दल, राम सेना को फिरका परस्त ताकत बताते हुए मंच से चेतावनी दी कि जिस दिन अली की सेना निकल गई तो तुम्हें बचाने वाला नहीं होगा। बाबरी मस्जिद को अपने दिलों की धड़कन बताते हुए खुलेआम मंच से प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम लेकर धमकी दे डाली कि याद रखो अगर तुमने उसको बनाने की कोशिश की तो तुम्हारा सिर कलम कर दिया जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट की बात मानेंगे और जो कोर्ट से अलग चलेगा उसकी जिन्दगी मौत के बराबर होगी।

बता दें कि गुलाम मुस्तफा इस तरह के भड़काऊ भाषण और सार्वजनिक धमकी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर उसके घर दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Published on:
27 Nov 2018 12:42 pm
Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग