मुरादाबाद

अखिलेश-आजम विवाद पर बोले भूपेन्द्र चौधरी – निजी रिश्तों में राजनीति का रंग सही नहीं, भाजपा विकास की राह पर

Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों को निजी मामला बताते हुए कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का फोकस सिर्फ विकास और सुशासन पर है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2025, 9:16 AM IST
akhilesh azam private issue not political bjp focuses on development
भाजपा विकास की राह पर | Image Source - 'X' @Bhupendraupbjp

UP Political News Today Hindi: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों पर चल रही राजनीतिक चर्चा को अनुचित बताया। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि दोनों नेताओं के जो भी आपसी संबंध हैं, वह सभी की जानकारी में हैं और यह एक निजी व आंतरिक मामला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे व्यक्तिगत मामलों को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाती, बल्कि जनता के विकास और सुशासन ही हमारी प्राथमिकता है।

लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने की स्वतंत्रता

बसपा के हालिया सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हर दल और नेता को अपनी बात जनता के समक्ष रखने का अधिकार है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को प्रदेश की राजनीति का एक सशक्त और ऐतिहासिक चेहरा बताया, जो चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कांशीराम की पुण्यतिथि पर उनका बड़ा आयोजन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और भाजपा इसे सम्मान देती है।

भाजपा का फोकस विकास और सुशासन पर

भूपेन्द्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के 40 करोड़ नागरिकों के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित संगठन है जिसका संकल्प जनसेवा और राष्ट्रहित पर टिका है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी ने कभी बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन नहीं किया और न ही व्यक्तिगत फायदे के लिए अपनी विचारधारा से समझौता किया।

बिहार में बदलाव की कहानी

बिहार चुनावों को लेकर भूपेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों में जो विकास हुआ है, वह पहले के ‘जंगलराज’ और हिंसा से बिल्कुल अलग है। अब बिहार कानून व्यवस्था और आर्थिक विकास में आगे बढ़ चुका है। चौधरी ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में एनडीए को बिहार की जनता का फिर से आशीर्वाद मिलेगा।

Updated on:
11 Oct 2025, 9:16 AM IST
Published on: