मुरादाबाद

Moradabad News: दलित लड़की से रेप की कोशिश, जंगल में खींचकर ले जा रहा था दरिंदा, ऐसे बचाई अपनी जान

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में एक दलित युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने युवती को जबरन जंगल में ले जाने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 6:26 PM IST
CG Crime: रायपुर के अटल पथ पर छेड़खानी, कार सवार युवक करते हैं पीछा, वायरल वीडियो में दो युवतियों का दावा
अटल पथ पर छेड़खानी (Photo Patrika)

Attempt to rape Dalit girl in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर अश्लील हरकतें करने, छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह गांव की दुकान से सामान लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही युवक अतुल रास्ता रोककर उसके साथ अश्लीलता करने लगा और हाथ पकड़कर उसे जबरन जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी के चंगुल से छूटकर किसी तरह भागकर घर पहुंची।

घर में घुसकर की मारपीट

पीड़िता के अनुसार, आरोपी अतुल उसके पीछे-पीछे उसके घर तक पहुंच गया और वहां जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उसने जबरन एक मोबाइल फोन पकड़ा दिया और धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा।

लोकलाज के डर से नहीं की तुरंत शिकायत

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, लेकिन लोकलाज और सामाजिक दबाव के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। बाद में साहस जुटाकर पीड़िता ने खुद थाने पहुंचकर शनिवार को तहरीर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना मूंढापांडे के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अतुल के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
5 May 2025, 6:26 PM IST
Published on: