
रामपुर। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के मुस्लिम युवतियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बवाल बढता जा रहा है। देवबंदी उमेला के साथ ही तमाम मुस्लिम संगठन साध्वी प्राची का विरोध कर रहे हैं। इस बीच सपा नेता आजम खान ने भी साध्वी प्राची के बयान को लेकर निशाना साधा है, साथ ही असम में जारी हुए एनआरसी को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला है।
एनआरसी को लेकर चल रहे घमासान पर बोलते हुए कहा कि यह वक्त बीजेपी को सूट करता है। वो जितना हिन्दू-मुस्लिम माहौल बनेगा, जितनी नफ़रतें बढ़ेंगी उतना ही भाजपा को लाभ होगा। इस आज़म खान ने जस्टिस लोया का मामला उठाते हुए कहा कि लोया की हत्या कैसे हुई, ये भी बताएं, जस्टिस लोया की हत्या की जांच क्यों एसआईटी द्वारा नही की जा रही है। सपा नेता ने कहा कि जनता की भी सुनें सब अपने मन की सुनाएंगे, तो केसे काम चलेगा अपने मन की बात 4 सालों से सुनाए जा रहें हैं लेकिन दूसरों की भी तो कमसकम सुने ताकि उन्हें यह पता चले कि यह क्या कह रहें हैं।
इस दौरान साध्वी प्राची के बयान पर पलटवार करते हुए आज़म खान ने कहा कि फिर दूसरों को क्यों बुरा लगताहै जब कोई किसी से शादी कर लेता है। उस समय क्यों मजहब और धर्म खतरे में आ जाता है,क्यों दंगे होते हैं , सपा नेता ने कहा कि जो राय दे रहे हैं वो पहले खुद भी तो माने और शादी करें। आपको बता दें कि एक दिन पहले साध्वी प्राची ने कहा था कि मुस्लिम युवतियों को तलाक और हलाला से बचने के लिए हिन्दू युवकों से शादी करनी चाहिए।