मुरादाबाद

Bharat band : यूपी के इस शहर में दिखा बंद का व्यापक असर, बाजार के साथ रेल रोक कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम घूम कर बाजार बंद करवाए वहीँ रेल यातायात भी ठप किया।

2 min read
Bharat band : यूपी के इस शहर में दिखा बंद का व्यापक असर, बाजार के साथ रेल रोक कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

मुरादाबाद: गैस व पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया था। जिसका व्यापक असर मुरादाबाद में भी देखने को मिला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम घूम कर बाजार बंद करवाए वहीँ रेल यातायात भी ठप किया। अंत में प्रशासन को ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन का समापन रेलवे स्टेशन पर किया।

व्यापारियों से बंद करवाई दुकानें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी व्यपारियों ने अपनी दुकानें बंद करने के लिए कहा। वही पेट्रोल डीजल ओर रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को ई रिक्शा से बांध कर खिंचा, साथ ही बेल गाड़ी पर स्कूटी रख ओर बैलगाड़ी से ट्रेक्टर बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

ऐसे एकत्र हुए कांग्रेसी
कांग्रेस के भारत बंद को लेकर आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ता टाऊन हाल पर एकत्र हुए जहा से जुलूस के रूप में हाथों में सरकारी विरोधी नारों से लिखी तख्ती लेकर बुधबाजार की तरफ गए। वही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कार को ई रिक्शा से बांध कर खिंचती दिखाई दी। कार में रसोई गैस सिलेंडर व दाल रख कर बाजार बंद कराया। व्यपारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया।

बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे

वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधबाजार होते हुए इम्पीरियल तिराहे से होते हुए गंज बाजार गुरहट्टी होते हुए रेलवे स्टेशन पहुचे। कांग्रेस कार्यकर्ता बैल गाड़ी पर स्कूटी रख कर व ट्रेक्टर को बैल गाड़ी से बांधकर खींचते हुए बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ ए पी सिंह ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने चार पहले जो जनता से वादे किये थे वे सब झूठे निकले। आज पेट्रोल और गैस के दाम ऐतिहासिक रूप से इस उंचाई पर हैं जितने कभी नहीं हुए। उन्हें तुरंत पेट्रोल कीमतों को वापस लेने की मांग मोदी सरकार से की।

सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तेवर को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए थे। खुद एसपी सिटी अंकित मित्तल,एडीएम सिटी फ़ोर्स सहित मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Bharat Band : रीवा में भारत बंद का दिखा असर, पूरे शहर में प्रदर्शन करते दिखे कांग्रेसी

Published on:
10 Sept 2018 04:17 pm
Also Read
View All