मुरादाबाद

मुरादाबाद में पांच रुपए की फेवी कुइक से किया बड़ा कांड, पुलिस ने इस तरह किया खुलासा

Moradabad News: पुलिस लाइन में गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2023, 4:34 PM IST
big-scandal-was-created-with-fevi-kuik-worth-five-rupees-in-moradabad.jpg

Moradabad Crime News: एसएसपी हेमराज मीणा के आदेश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में इंस्पेक्टर बिलारी रविंद्र प्रताप सिंह को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस लाइन में इस गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि पकड़े गए, जिला सम्भल के हजरत नगर गढ़ी निवासी रिजवान औऱ इसी गांव के फैजान दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी है।

मदद के बहाने बनाते थे शिकार
यह लोग एटीएम के सामने खड़े होकर उस व्यक्ति को अपना निशाना बना लिया करते थे। जो अकेला पैसे निकालने एटीएम पर पहुचता था । यह लोग एटीएम में कुछ फंसा दिया करते थे और पैसे निकालने आए व्यक्ति की मदद करने के बहाने उसे बैंक में जाकर किसी को बुलाने की बात कहते हुए बाद में उसके खाते से रकम निकाल लिया करते थे।

मुरादाबाद से गाजियाबाद तक गैंग था एक्टिव
इनके कब्जे से 9 हजार रुपए, हुंडाइ कार, 4 एटीएम, 4 फर्जी आधार कार्ड और 2 तमंचे बरामद किए गए हैं। एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया, यह दोनों गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में भी और मुरादाबाद में भी इस तरह की वारदातों को एटीएम पर अंजाम दे चुके हैं।

कार में सवार होकर वारदातों को देते थे अंजाम
इस अवसर पर सीओ बिलारी, इंस्पेक्टर बिलारी रविंद्र प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरविंद यादव और अंकित के इस कार्य की काफी प्रशंसा की है। एसपी ग्रामीण ने बताया दोनों अपने अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर इन वारदातों को अंजाम दिया करते थे और कार में ही घण्टों बैठकर अपने शिकार का इंतेजार किया करते थे।

यह लोग फेवी कुइक से एटीएम चिपका दिया करते थे और व्यक्ति से कार्ड निकलने के लिए पिन कोड पूछ लिया करते थे। इतनी देर में व्यक्ति बैंक जाता था इसी दौरान यह लोग पिन कोड डालकर रुपए या कार्ड निकालकर उसे दूसरे एटीएम पर इस्तेमाल करते थे।

अबतक 10 से 15 लाख रुपए निकाल चुके हैं
एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया यह लोग अबतक 10 से 15 लाख रुपए निकाल चुके हैं। उन्होंने बताया एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस एटीएम पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई। दोनो की तलाश में टीम को लगाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on: