मुरादाबाद

यूपी: भाजपा नेता ने ड्यूटी कर रहे इंस्पेक्टर को दी धमकी, कहा- दो सेकंड में उतरवा देंगे तुम्‍हारी और अध‍िकारियों की टोपी- देखें वीडियो

उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंस्पेक्टर को राजपाल सिंह चौहान और उनके पुत्र अमित चौहान ने जमकर धमकाया

2 min read

मुरादाबाद: उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा नेता की दबंगई उस समय द‍िखाई दी, जब ड्यूटी पर तैनात डिलारी इंस्पेक्टर को उन्‍होंने सार्वजनिक रूप से जमकर धमकाया। इस दौरान उन्‍होंने इंस्पेक्टर सहित आला अधिकारियों की टोपी नीचे करने की बात कही। भाजपा नेता अमित चौहान के पिता राजपाल चौहान ठाकुरद्वारा विधानसभा 2017 में भाजपा के प्रत्याशी थे और दूसरे नम्बर पर रहे थे, लेकिन इनकी दबंगई उसके बाद भी जारी है।

भारत बंद: अखिलेश व मायावती के खास नेताओं पर मुकदमा दर्ज, मेरठ में इंटरनेट व एसएमएस सेवा पर लगी रोक
प्राचीन विरासत को संजोए हुए हैं ऐतिहासिक बराही मेला

ये भी पढ़ें

बदमाशों ने लूट में असफल होने पर काटा डाला फौजी का हाथ

ब्‍लॉक प्रमुख के शपथ समारोह में पहुंचे थे भाजपा नेता

दरअसल, यह मामला उस वक्त हुआ, जब मुरादाबाद के ब्लॉक डिलारी में पूनम देवी ब्लाॅक प्रमुख के शपथ समारोह में भाजपा नेता राजपाल सिंह चौहान अपने बेटे अमित चौहान के साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता अमित चौहान इंस्पेक्टर शरद मलिक को देखकर अपना आपा खो बैठे। ऑन ड्यूटी इंस्पेक्टर को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा की मौजूदगी में राजपाल सिंह चौहान और उनके पुत्र अमित चौहान ने जमकर धमकाया। इतना ही नहीं धमकाते हुए ऑनड्यूटी इंस्पेक्टर की टोपी नीचे करने की धमकी दी। साथ ही अधिकारीयों की भी टोपी नीचे कर देने की बात कही और कहा, अब भाजपा की सरकार है।

थाने में शांत हुआ मामला

मामला थाने पंहुचा और किसी तरह शांत हुआ। थाने में भी पुलिसकर्मियों के बीच बड़ी संख्या में हथियार लिए हुए लोग दिखाई दिए। इस मामले में नाराजगी की वजह उस समय पता चली। पता चला कि डिलारी के गांव कुआ खेड़ा में एक मंदिर निर्माण को लेकर विवाद है। जो नया निर्माण करना चाहता था, वह भाजपा नेता राजपाल यानी अमित चौहान के ग्रुप का था। वर्तमान प्रधान ने उसे रोकना चाहा, जिसके रोकने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी बात से नाराज होकर भाजपा नेता ने उन्‍हें धमका दिया।

इंस्‍पेक्‍टर ने यह कहा

इस मामले में जब इंस्पेक्टर से बात की गई तो उनका कहना था कि कहना अलग होता है और आरोप लगाना अलग होता है। वह इसके आगे कुछ भी नहीं बोले। वहीं, धमकाने वाले भाजपा नेता अमित चौहान से बात की तो उनके तेवर अब भी ढीले नहीं पड़े थे। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो ऐसी की तैसी कर देंगे। इन्हें सुधारना पड़ेगा सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

चुप हैं आलाधिकारी

फिलहाल इस घटना पर आला अधिकारी भी चुप हैं। कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि, स्थानीय मीडिया और राजनीतिक गलियारे में भाजपा नेता के बोल खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO:दो युवकों की मौत पर लोगों ने हाइवे जाम कर की वाहनों में तोड़फोड़
Updated on:
03 Apr 2018 02:54 pm
Published on:
03 Apr 2018 10:46 am
Also Read
View All