मुख्य बातें वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही के साथ मारपीट का आरोप भाजपाइयों ने हाइवे जाम कर एसएसपी के खिलाफ की नारेबाजी मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाया
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीली कोठी चौराहे पर आज दोपहर उस समय हडकंप मच गया। जब वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस और भाजपा नेता के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपाई व् अन्य संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। चूंकि उस वक्त कांठ रोड और सिविल लाइन के ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी होती है तो रेलवे स्टेशन से और पीएसी तिराहे तक जाम पहुंच गया। भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे उधर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा व् महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। लेकिन कार्यकर्ता हाइवे से हटने को तैयार ही नहीं थे। पुलिस अधिकारीयों ने कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक यातायात ठप होने से पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गयी।
VIDEO: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे एडीजी, दिए ये निर्देश
ये था मामला
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नन्हें सिंह चौधरी और रमाकांत दिवाकर को जमकर पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद फोन पर भाजपा पदाधिकारियों को सूचना दी और देखते ही देखते पीली कोठी पर बड़ी संख्या में भाजपा के सभी मोर्चा और आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौराहे पर बैठ गए। रास्ता बंद हो जाने से पीली कोठी चौराहे पर जाम लगाना शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में कांठ रोड और स्टेशन की ओर जाने वाले रोड पर बुरी तरह से जाम लग गया। धरनास्थल पर महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता भी पहुंच गए। नन्हे सिंह चौधरी ने बताया कि जिस भाजपा कार्यकर्ता को रोका था उसने हेलमेट भी लगा रखा था और पेपर चेकिंग के नाम पर उससे अभद्रता की जा रही थी।
Kanwar Yatra 2019: डीएम ने ड्रोन से किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
दो गुटों में बंटी भाजपा
वहीँ पुलिस कार्यवाही के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाइयों में ही दो गुट नजर आये। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता पर कुछ कार्यकर्ता भड़क उठे और कार्यकर्ताओं को पिटवाने का आरोप लगाया। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। किसी तरह वहां मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रहे युवक को हटाया।
चल रहा है अभियान
यहां बता दें कि एसएसपी अमित पाठक ने यातायात व्यवस्था को लेकर पहले ही दिन से अभियान छेड़ रखा है। जिसमें बुधवार को चेकिंग के दौरान कटघर के मंडल अध्यक्ष को गाली देने पर उनके खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया गया था। वहीँ आज फिर भाजपाइयों ने वाहन चेकिंग को ही मुद्दा बनाकर एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी की। फ़िलहाल पुलिस ने हाइवे पार धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का रिकॉर्ड ले किया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।