
मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत इन दिनों कार्यकर्ताओं को चार्ज करना शुरू कर दिया है। जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अपनी टीम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ये जानकारी खुद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाह ने पत्रकार वार्ता में दी। कुशवाह मंडलीय समीक्षा बैठक लेने महानगर आये थे।
ये है लक्ष्य
पत्रकारों से बात करते समय कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हमें संगठन को और मजबूत करना है। सेक्टर अध्यक्ष बसपा का सबसे बड़ा नेता होता है। उसका सभी पदाधिकारियों को सम्मान करना है। बसपा एक ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय मे सभी वर्गों को सम्मान दिया और हर सभी वर्गों के लोगो को विधायक मंत्री और पार्टी में उच्च स्तर का पदाधिकारी बने। हमारी ही पार्टी ने सबसे पहले जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्से दारी के साथ सर्वजन हिताये सर्वजन सुखाए की सरकार बनायी।
भाजपा पर लगाये ये आरोप
भाजपा झूठ के सहारे सत्ता में आकर आम आदमी का शोषण कर रही है। 15 लाख रुपये देने का झांसा देकर गरीबों के खाते खुलवा दिए गए लेकिन खातों में एक रुपया नही आया। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगो को बांटने का काम कर रही है। दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देने की बात करके पांच साल में चार लाख लोगों को ही नौकरी दे पाए। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया गया।
वोटों की राजनीति का आरोप
एससीएसटी एक्ट में संशोधन भाजपा की वोटों की राजनीति का हिस्सा है। दलित सब जानते हैं, उन्हें खुश करने को संशोधन करके अपने कार्यकर्ताओं को विरोध करने के लिए सड़कों पर उतार दिया। जब भी सरकार से कोई सवाल करता है तो यह लोग उस सवाल का जबाब देने की जगह पिछली सरकार को कोसना शुरू कर देते है। सपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह फैसला हाई कमान का होगा जो वह फैसला लेगी वह सबको मंजूर होगा। भाजपा को इस समय बसपा से बहुत डर लग रहा है। हमारी पूरी तैयारी है चुनाव लड़ने की अगर अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे।
शिवपाल पर कही ये बात
शिवपाल यादव के अलग से अपनी नई पार्टी बाएं जाने के सवाल पर कहा कि यह उनके परिवार का आपस का मामला है वह पहले भी लड़े थे। लेकिन हम तो यही कहेगे की सब साथ मिलकर रहे पता नही कौन झगड़ा करवा रहा है।