मुरादाबाद

मुरादाबाद में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, नाली के पानी में डूबकर दो साल के मासूम कि मौत

घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम की खाली प्लाट में बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी।

2 min read

मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में आज उस समय हडकम्प मच गया। जब घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम की खाली प्लाट में बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। घरवालों को भी तब पता चला जब बच्चे का शव ऊपर आया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। जबकि इलाके के लोगों में नगर निगम के खिलाफ ख़ासा गुस्सा है। उनके मुताबिक नालियों कि सफाई और जलभराव को लेकर कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। और आज इस लापरवाही ने एक मासूम कि बलि ले ली। घटना के दो घंटे के बीत जाने के बाद भी न मौके पर पुलिस पहुंची और न ही नगर निगम कि टीम।

ये भी पढ़ें

गोवा से हनीमून मनाकर लौटी दुल्हन को मुरादाबाद पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, वजह कर देगी आपको हैरान

जानकारी के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र कि एकता कालोनी निवासी प्रमोद सैनी अपनी पत्नी मंजू और दो साल के पुत्र अभिषेक और एक बेटी के साथ छह साल से रह रहे हैं। प्रमोद मूल रूप से संभल जनपद के चंदौसी का रहने वाला है और यहां ड्राइवर कि नौकरी करता है। उसके मुताबिक सुबह करीब नौ बजे उसका पुत्र अभिषेक घर से बाहर खेलते हुए निकल गया और सामने प्लाट में करीब पांच फीट गड्ढे में पानी भरा था। जिसमें डूब गया। बच्चा जब नहीं दिखा तो आस पास देखा लेकिन नहीं मिला। करीब एक घंटे के बाद जब शव ऊपर आया तो परिजनों कि चीखें निकल गयीं। उसे बचाने के लिए अस्पताल तक कि दौड़ भी लगाई लेकिन सब बेकार साबित हुईं। वो दम तोड़ चूका था। मां मंजू का रो रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी गुस्सा है। क्यूंकि इन लोगों ने कई बार नालियां साफ़ करवाने के लिए और यहां से जलभराव हटवाने के लिए कहा लेकिन कोई जूं नहीं रेंगी। ये घटना तब हुई जब शहर स्मार्ट सिटी के लिए चयनित हो चुका है। भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल समेत नगर आयुक्त रोज फोटो खिंचाऊ सफाई अभियान चला रहे हैं। जिस कारण निगम प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद से सप्लाई हो रहीं थीं आधे यूपी में नकली दवाईयां, ड्रग्स विभाग के छापे से खुली पोल
Published on:
17 Feb 2018 02:27 pm
Also Read
View All