सहारनपुर। यूपी में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। आलम यह है यूपी पुलिस हर दिन कहीं न कहीं एनकाउंटर कर रही है। लेकिन, सहारनपुर में पुलिस को बदमाशों से एक कदम आगे रखने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने अनोखा फरमान जारी किया है। शुक्रवार रात पूरे जिले के अफसरों और थानाध्यक्षों के मीटिंग लेते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस प्रत्येक शनिवार को थानों में सुबह के समय योग करेगी। यह फरमान पुलिस को शारीरिक रूप से चुस्त और दुरूस्त रखने के लिए दिया गया है।