मुरादाबाद

CM Yogi ने सपा के गढ़ में चुन-चुनकर किए तीखे वार, कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा, कांवड़ यात्रा से लेकर राम मंदिर तक..

CM Yogi Attack on SP in Moradabad: मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के गढ़ में कुंदरकी उपचुनाव की जीत को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए सपा पर तीखे हमले किए।
2 min read
CM yogi adityanath kundarki win sp attack moradabad
CM Yogi ने सपा के गढ़ में चुन-चुनकर किए तीखे वार | Image Source - Social Media

CM yogi adityanath kundarki win sp attack moradabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे शब्दबाण छोड़े। मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के कुंदरकी उपचुनाव में मिली भाजपा की जीत को सपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका करार दिया। उन्होंने इस जीत को सरकार की "बिना भेदभाव की योजनाएं" और "सांस्कृतिक राष्ट्रवाद" की नीति का परिणाम बताया।

कुंदरकी की जीत बनी भाजपा का नया सियासी हथियार

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत कल्याण सिंह सरकार के दौर से करते हुए कहा कि उस समय भाजपा "ग से गणपति" पढ़ाती थी, जबकि सपा "ग से गधा"। यह टिप्पणी सीधा सपा के पुराने बयानों पर प्रहार था। योगी ने कुंदरकी उपचुनाव की जीत को सपा के "गढ़ में सेंध" बताते हुए इसे सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से भाजपा की मजबूती का प्रतीक बताया।

लोकसभा चुनावों में मिली सपा की अप्रत्याशित सफलता के बाद भाजपा कुछ हद तक बैकफुट पर आ गई थी, लेकिन मुरादाबाद के मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर मिली विजय ने भाजपा को दोबारा फ्रंटफुट पर ला खड़ा किया।

तुष्टिकरण बनाम संतुष्टिकरण

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की नीतियां अब ‘तुष्टिकरण’ नहीं बल्कि ‘संतुष्टिकरण’ की ओर हैं। उन्होंने दावा किया कि कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा की जीत इस सिद्धांत की सफलता का उदाहरण है, जहां सपा की जमानत तक जब्त हो गई। योगी ने इस नतीजे को जनता की “भेदभाव रहित योजनाओं में विश्वास” और “हिंदुत्व आधारित सांस्कृतिक चेतना” का परिणाम बताया।

कांवड़ यात्रा से लेकर राम मंदिर तक

सीएम योगी ने अपने संबोधन में सपा पर कांवड़ यात्रा में व्यवधान पैदा करने का आरोप भी दोहराया और बताया कि भाजपा सरकार में यह यात्रा बिना किसी अड़चन के संपन्न होती है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि "सांस्कृतिक राष्ट्रवाद" की भी सरकार है।

हर वर्ग को साधने की कोशिश

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में महिला सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित और गरीबों के कल्याण की योजनाओं को भी विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हितों की रक्षा की है। वहीं, सपा और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर जनता से छल और तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

सपा पर किया तीखा प्रहार, कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की जबकि भाजपा सरकार ने विकास की राजनीति को अपनाया है। "अब प्रदेश की राजनीति 'परिवारवाद' नहीं 'विकासवाद' पर आधारित है", उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा।

सपा के गढ़ में भाजपा की हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की धरती से विपक्ष को यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब भाजपा बैकफुट पर नहीं, बल्कि आक्रामक मोड में है। कुंदरकी उपचुनाव की जीत ने भाजपा को राजनीतिक संजीवनी दी है।

Published on:
07 Aug 2025 06:27 am
Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग